फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   April's heat broke five years' record

Banda News: अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
April's heat broke five years' record
बांदा। बुंदेलखंड में अप्रैल से ही गर्मी का प्रचंड रूप लोगों को डराने लगा है। शुक्रवार को गर्मी का और अधिक विकराल रूप देखने को मिला। जिले में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। मौसम विभाग ने गर्मी के और तल्ख होने के साथ ही धूल भरी आंधी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


वैसे तो मार्च के महीने से ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है लेकिन अप्रैल के महीने में गर्मी का और तल्ख रूप देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से हर रोज तापमान में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक पारा चढ़ने से लू के थपेड़े चलने लगे। गर्मी से लोग परेशान है। दोपहर के समय सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है। सुबह-शाम ही लोग घरों से निकल रहे है। लोगों का कहना है कि अप्रैल माह में इतनी गर्मी पिछले पांच सालों में नहीं देखी गई। अभी से ही गर्मी के तेवर तीखे है। लू के थपेड़े भी चलने लगे है।
विज्ञापन




इनसेट

जिले में 19 अप्रैल को पिछले पांच सालों का तापमान
वर्ष

अधिकतम

2020

39.7

2021

39.9

2022

41.8

2023
41.1

2024

43.0


इनसेट-

अभी तो और तल्ख होगी गर्मी

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों दिनेश शाहा का कहना है कि मौसम से नमी खत्म हो गई। पश्चिम से सूखी हवाएं आ रही है। सुबह के समय वातावरण में 51 फीसदी नमी थी लेकिन दोपहर में यह महज 30 फीसदी ही रह गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय न होने से गर्मी के और बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed