{"_id":"5e419adf8ebc3ee6167636e1","slug":"approved-construction-works-worth-1-25-billion-banda-news-knp5438106177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ के निर्माण कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ के निर्माण कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन
सीसी रोड का लोकार्पण करतीं जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर।
- फोटो : BANDA
बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सवा करोड़ रुपये की लागत से सीसी मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इन्हें स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर ने सोमवार को तारा गांव में आयोजित सीसी रोड के लोकार्पण पर दी।
उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में बनाए गए सीसी मार्गों ने ग्राम तारा (8 लाख), अतरहट (9 लाख), चकला (9 लाख), सादी मदनपुर (16 लाख), पिपरहरी (15 लाख), बिछवाही (8 लाख), नरी (5 लाख), छिरहुंटा (7 लाख), महेदू (4 लाख), पैलानी (10 लाख), बंशीडेरा (7 लाख), अमलोर (17 लाख), डिघवट (4 लाख) और कछार का डेरा में (4 लाख रुपये) सीसी रोड बनेंगे।
इसके अलावा चिल्ला के सरस हाट में 5 लाख से नई दुकानें और दलित बस्ती में ढाई लाख की नाली व सीसी रोड बनेगी। उन्होंने बताया कि पलरा गांव में 6 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह और ढाई लाख की सड़क प्रस्तावित है। इनके टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। लगभग एक करोड़ के यह काम शीघ्र कराए जाएंगे। लोकार्पण के अवसर पर पूर्व प्रधान राजेश पटेल, वीरेंद्र सिंह, बल्लू सिंह, संध्या सचान, कैलाश पटेल, दिनेश निगम, सक्खे निषाद आदि उपस्थित थे।