{"_id":"d0d2d3c1e5ad4b0f81556327a8803018","slug":"apply-online-until-july-14-merit-list-on-july-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 तक ऑनलाइन आवेदन, 15 को मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 तक ऑनलाइन आवेदन, 15 को मेरिट सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 14 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
जिले में इस साल मेधावी छात्र-छात्राओं की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में पसंदीदा कालेज में एडमीशन मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अच्छे मार्क्स की बदौलत कुछ स्टूडेंट भले ही पसंदीदा महाविद्यालयों में प्रवेश पा लें, लेकिन शहर में कई ऐसे कालेज भी हैं जहां एडमीशन आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
फीस में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर है। कालेजों ने संभावित फीस तय कर रखी है। लड़कियों की शिक्षा के लिए शहर में विशेष सुविधा है। शासन के आदेश पर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग स्टूडेंटों को आरक्षण के मुताबिक लाभ दिया जाएगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 14 जुलाई अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
यूनीवर्सिटी से पहली मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी हो सकती है। 18 को दूसरी और 27 जुलाई तक अंतिम सूची जारी की जा सकती है। जेएन व राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में इस वर्ष मेरिट और ऊपर जा सकती है। पिछले साल बीएससी में 79 परसेंट तो बीए में 65 फीसदी तक गई थी।
इनसेट-
-----
द्वितीय वर्ष में हुए दाखिले
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बुधवार को बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष और एमए उत्तरार्द्ध में दाखिले के लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर दो बजे तक करीब ढाई सौ छात्राओं ने अलग-अलग पटलों पर बीए, बीएससी और एमए उत्तरार्द्ध में एडमीशन लिया। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने बताया कि शेष छात्राओं को एक-दो दिनों में दाखिला कराना होगा। आनलाइन छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए भी आवेदन किए जा रहे हैं। उधर, पंडित जेएन महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा एमए उत्तरार्द्ध में छात्र-छात्राओं ने दाखिले कराए।
कालेज प्रशासन के रवैये पर रोष
अतर्रा। उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद की बैठक में अतर्रा पीजी कालेज प्रशासन के रवैये पर रोष जाहिर किया गया। सैन्य विभाग कक्ष में कालेज के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि प्राचार्य की मनमानी से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी सोनेंद्र कुमार सिंह की असमय मौत इसी का नतीजा है। अध्यक्षता कर रहे प्रभारी कार्यालय अधीक्षक रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि चार माह से बकाया भुगतान के लिए मिन्नतें की जा रही हैं। बैठक में मंत्री मुन्ना यादव व शिवमंगल इत्यादि मौजूद रहे।