{"_id":"6824e6ee1860243125068e75","slug":"anukritis-sword-shone-in-bihar-won-gold-banda-news-c-212-1-bnd1004-126535-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अनुकृति की तलवार बिहार में चमकी, जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अनुकृति की तलवार बिहार में चमकी, जीता गोल्ड
विज्ञापन
अनुकृति सिंह।
- फोटो : संवाद
बांदा। जिले की बेटी अनुकृति सिंह ने बुधवार को बिहार के राजगीर स्टेडियम में अपनी तलवार का लोहा मनवाया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अनुकृति ने टीम स्पर्धा में हरियाणा की ओर से खेलते हुए मणिपुर को कड़े मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता। रविवार को अनुकृति को व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था, किंतु बुधवार के खेल में उसने अपनी अद्भुत श्रेष्ठता साबित की।
बांदा शहर के डीसीडीएफ कॉलोनी निवासी राम विशाल सिंह एडवोकेट की नातिन अनुकृति फरीदाबाद में 12वीं की पढ़ाई कर रही है। अनुकृति की मां आकांक्षा वहीं अध्यापिका है और पिता अजीत सिंह एक कॉर्पोरेट ब्रांड में अधिकारी हैं।
पिछले दिनों अनुकृति को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्कॉलरशिप के लिए भी चयनित किया गया है, जिसमें उसे 10 हजार प्रतिमाह भत्ता और ड्रेस एवं हथियार के लिए राशि मिलेगी। अनुकृति छह साल की आयु से फेंसिंग (तलवारबाजी) का अभ्यास कर रही है। वह इस वक्त अपनी पढ़ाई के साथ पांच घंटे का अभ्यास भी करती है। परिजनों और स्थानीय पड़ोसियों ने अनुकृति की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।