फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Antenatal check-up facility restored between Corona

कोरोना के बीच प्रसव पूर्व जांच की सुविधा फिर बहाल

Tue, 09 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Antenatal check-up facility restored between Corona
स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक व स्टाफ कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना संक्रमण से जिले में बाधित हुई स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी हैं। अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं, टीकाकरण और परिवार नियोजन सेवाओं के बाद अब मंगलवार से गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच सुविधा भी शुरू हो गई। इसी के तहत मंगलवार को जनपद के सभी ब्लॉक व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत 384 गर्भवतियों की जांच की गई। उन्हें फल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद के पत्र का हवाला देते हुए सीएमओ डा.संतोष कुमार ने बताया कि कोविड-19 के दौरान सीमित कर दी गईं स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को गर्भवतियों को मिलने वाली प्रसव पूर्व जांच संबंधी सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया है। दिवस के आयोजन में इंफेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल प्रोटोकॉल के पालन से संबंधित निर्देश पूर्व में ही सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को दे दिए गए थे।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य सभी गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण और जांच शुरू कर दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली जांचों में वजन, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, एचआईवी, सिफलिस आदि शामिल हैं। जांच के दौरान उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं पर विशेष निगरानी रखी जाती है। यह सभी सेवाएं नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सलाहकार मातृत्व स्वास्थ्य अमन गुप्ता ने बताया कि गर्भवती की द्वितीय और तृतीय त्रैमास में कम से कम एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ अथवा एलोपैथिक चिकित्सक की देख-रेख में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। इसके साथ ही टिटनेस का टीका, आयरन व कैल्शियम की गोलियां व अन्य आवश्यक दवाएं डॉक्टर के परामर्श पर ही लेनी चाहिए।

उधर, शहर के आजाद नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने आई गायत्री नगर निवासी सात माह की गर्भवती रन्नू ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से अप्रैल और मई माह में स्वास्थ्य केंद्र पर जांच नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से परेशानी हो रही थी। अब नजदीक केंद्र में ही जांच और दवाइयां मुफ्त मिल रही हैं। अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिए आई गर्भवती शिवानी ने कहा कि नि:शुल्क जांच फिर से शुरू हो जाने से सहूलियत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed