{"_id":"5a5b9dd74f1c1b90268b4637","slug":"anshan-to-support-shivsena-and-coaching-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन को शिवसेना और कोचिंग एकेडमी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन को शिवसेना और कोचिंग एकेडमी का समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अनशन में शामिल शिवसेना पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन समेत पांच मांगों को लेकर अशोक लाट पर चल रहे आमरण अनशन में रविवार को शिवसेना और अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया। शिवसेना के राज्य महासचिव मनोज तिवारी और कानपुर मंडल प्रमुख अनिल पांडेय, राज्य उप प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी (हमीरपुर) शामिल हुए। उधर, आईएएस कोचिंग एकेडमी विजार्ड निदेशक आशीष तिवारी और संयोजक प्रकाश सिंह सहित 27 युवकों ने अनशन स्थल पर आकर समर्थन किया।
विज्ञापन
आमरण अनशन में ऊषा निषाद, आशीष सागर भी शामिल हैं। मुख्य मांगों में बुंदेलखंड में हो रहे अवैध खनन, जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य के आवास का अवैध पट्टा, किसानों की पकड़ी जा रही बैलगाड़ी, बाबू साहब तालाब में अतिक्रमण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
उधर, अनशनकारियों ने कहा कि अक्तूबर 2017 को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने पत्र भेजकर जेएन कालेज की प्रबंध समिति बहाल किए जाने संबंधी रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन प्राचार्य ने अब तक उत्तर नहीं दिया। कालेज की दो सदस्यीय प्रबंध समिति नौ साल से भंग है। बिना समिति के संचालन नहीं हो सकता।
विज्ञापन