{"_id":"5c55d399bdec22739d5378a2","slug":"anna-locked-cows-and-locked-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना गायों को बंद कर स्कूल में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना गायों को बंद कर स्कूल में जड़ा ताला
Sat, 02 Feb 2019 11:00 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
नरैनी क्षेत्र के दशरथ पुरवा परिषदीय स्कूल में किसानों द्वारा बंद की गईं अन्ना गायें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल चौपट कर रही अन्ना गायों पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गायों के झुंड को परिषदीय स्कूल में ले जाकर बंद कर दिया। गेट पर ताला जड़ दिया। यह देखकर बच्चे स्कूल से भाग निकले। बाद में पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बात कर उन्हें शांत किया और अन्ना गायों को तीन गांवों के प्रधानों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को दशरथ पुरवा (मुंगौरा) गांव के किसानों ने सुबह लगभग आधा सैकड़ा अन्ना गायों के झुंड को हांककर गांव के प्राथमिक विद्यालय में दाखिल कर गेट पर ताला जड़ दिया। गायों की अफरा-तफरी से स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे स्कूल छोड़कर भाग खड़े हुए। स्टाफ भी सहम गया। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश, कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी और लेखपाल लालमन मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
किसानों का कहना था कि वह गायों को अन्ना नहीं घूमने देंगे। प्रशासन इसका इंतजाम करें। क्षेत्राधिकारी ने दशरथ पुरवा, पिपरहरी और मुंगौरा गांवों के ग्राम प्रधानों से बात की और तीनों के बीच गायों का बंटवारा करते हुए कहा कि इन्हें अपने गांव के पशु आश्रय केंद्रों में रखें। गायों को विद्यालय से हटाकर प्रधानों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन