{"_id":"57a22ef84f1c1b6f152ba933","slug":"anna-left-the-fine-animal-would-eyelids","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु अन्ना छोड़े तो पालकों पर होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु अन्ना छोड़े तो पालकों पर होगा जुर्माना
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बांदा में सड़क पर घूमते अन्ना मवेशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अन्ना पशुओं को लेकर जिला प्रशासन अब सख्ती की तैयारी में है। प्रधान और सचिव के माध्यम से गांव-गांव डुग्गी पिटवाकर पहले पशुपालकों को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी पशुओं को अन्ना छोड़ा तो ब्लाक स्तर पर खुल रहे कांजी हाउस में बंद किया जाएगा। साथ ही जुर्माना और जेल की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को जारी किए पत्र में कहा कि वे ग्राम प्रधान व सचिवों के जरिये गांवों में डुग्गी पिटवा दें कि अन्ना पशुओं से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सड़कों में उनके झु़ंड फिरने से यातायात बाधित होता है। अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सीडीओ ने निर्देश दिया है कि गांवों में डुग्गी पिटवा कर पशुपालकों को खबरदार करें कि पशुओं को अन्ना न छोड़ें, वरना उन्हें जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई भुगतनी पड़ेगी। जल्द ही ब्लाक स्तर पर कांजी हाउस खोले जा रहे हैं। सप्ताह भर जिले में गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलेगा। सीडीओ ने कहा कि अब पशुओं के लिए खेतों में पर्याप्त चारा है। सूखे का बहाना नहीं चलेगा।
विज्ञापन