फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angry over dispute with sons, the farmer hanged himself

Banda News: बेटो से विवाद से क्षुब्ध किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 05 May 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Angry over dispute with sons, the farmer hanged himself
बांदा/मटौंध। घर में शराब और मुर्गा बनवाने को लेकर पुत्रों से हुए विवाद से क्षुब्ध किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देखा तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के हरदौनी गांव निवासी छोटू (52) ने गुरुवार की रात घर से कुछ दूरी पर स्थित प्लाट में लगे बबूल के पेड़ से तौलिया से फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बहनोई गुलाब ने बताया कि छोटू के नाम दो बीघा जमीन है। वह बलकट में खेती लेकर किसानी करता था। शराब और मुर्गा खाने का भी शौकीन था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात उसने घर में मुर्गा बनवाया था। वहां शराब भी पी थी। इस पर उसके पुत्रों से उसका विवाद हो गया। वह रात 10 बजे घर से निकला था। मृतक के परिवार में पत्नी कमला के अलावा तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed