{"_id":"642971531c297fbee50e5ed8","slug":"angry-married-woman-swings-on-the-noose-for-her-husbands-drinking-banda-news-c-12-1-158787-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पति के शराब पीने से क्षुब्ध विवाहिता फंदे पर झूली, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पति के शराब पीने से क्षुब्ध विवाहिता फंदे पर झूली, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 02 Apr 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में पति के शराब पीने से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर गांव निवासी मीना (22) ने शनिवार की शाम घर में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। उसका इलाज भी करा रहे थे। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है।
उधर, मीना के भाई सरैंयन (सतना) निवासी संदीप उर्फ बाबू ने बताया कि बहन की शादी 27 अप्रैल 2022 को दुर्गा प्रसाद के साथ की थी। शादी के बाद से पति दुर्गा प्रसाद शराब पीकर उसे पीटकर प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन मीना ने पिता कैलाश को फोन भी किया था कि उसके पति ने शराब पीकर पीटा है।
बताया कि मृतका की छोटी बहन रीना भी उसी घर में ब्याही है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। परिजन मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।