{"_id":"681a6336fd3b511e0e03f2c0","slug":"angry-family-members-blocked-the-highway-by-placing-the-body-of-an-elderly-man-who-died-in-a-fight-banda-news-c-212-1-sknp1006-126127-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर गुस्साए परिजनों ने शव रख हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मारपीट में बुजुर्ग की मौत पर गुस्साए परिजनों ने शव रख हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद में हुए झगड़े में बुजुर्ग की मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को हाथ ठेला में लादकर करतल मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन एक भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। तकरीबन एक घंटे तक चले जाम के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर परिजन शांत हुए।
नसेनी गांव में बीते रविवार को जगदेव और बुद्धविलास के परिवार के बीच दरवाजे में सफाई के दौरान कूड़ा लगाने को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों से घायल हुए थे। इसमें घायल जगदेव प्रसाद की मौत हो गई थी। इस पर जगदेव की बहू सरोज की तहरीर पर बुद्धविलास पक्ष से आठ लोग और बुद्धविलास पक्ष से उसकी पत्नी शोभा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जगदेव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनाें ने पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए करतल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर एसडीएम सत्यप्रकाश व सीओ अंबुजा त्रिवेदी पहुंची। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। कार्रवाई का भराेसा दिया। जगदेव की बहू सरोज की तहरीर पर प्रदीप, बुद्धविलास, शोभा, राजकुमार, हीरामणि, मेवालाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, मृतक के पुत्र वीरेंद्र का आरोप है कि अगर पुलिस चाह लेती तो शायद उसके पिता की जान नहीं जाती।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
नसेनी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में वृद्ध की मौत होने पर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू है।
-अंबुजा त्रिवेदी,सीओ नरैनी, बांदा।