फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angry candidates demonstrate DM residence

नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का डीएम आवास पर प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Angry candidates demonstrate DM residence

नियुक्ति पत्र न बंटने से नाराज शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने पहले डायट और फिर डीएम आवास पर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अभ्यर्थियों का आरोप था कि तीन दिनों से वह भटक रहे हैं।

विज्ञापन


शासन के आदेश के बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे। शासन ने 19 जनवरी से प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के नियुक्ति पत्र जारी करने आदेश दिया था। इसी खबर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु डायट में मंगलवार सुबह से आ डटे लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला। डायट प्राचार्य से लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तक अपने-अपने कार्यालयों से नदारद थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों में बड़ी तादाद में महिलाएं भी थीं। कड़ाके की ठंड में घंटों इंतजार के बाद इनका धैर्य टूट गया। नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ देर बाद प्रशिक्षु अभ्यर्थियों का जत्था जिलाधिकारी आवास पहुंच गया। वहां भी प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद जिलाधिकारी से मिलने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनने के बाद डीएम सुरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि बुधवार से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।


उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण ने बताया कि नियुक्ति पत्र तैयार न होने की वजह से इनका वितरण 23 जनवरी से होगा। अभ्यर्थियों में वीरेंद्र व सुषमा (फतेहपुर), कुलदीप त्रिपाठी (झांसी), अरविंद (आगरा), अजय कुमार (चित्रकूट), प्रियंका (उन्नाव), अमृता सिंह (बांदा), पूजा गुप्ता (नरैनी) आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed