{"_id":"669fe53eb4c341fe690f8534","slug":"angered-by-the-snatching-of-her-children-a-woman-consumed-poison-outside-the-police-station-banda-news-c-212-1-sknp1006-113520-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बच्चे छीनकर ले जाने से नाराज महिला ने कोतवाली के बाहर जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बच्चे छीनकर ले जाने से नाराज महिला ने कोतवाली के बाहर जहर खाया
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
नरैनी। ससुरालियों के महिला से बच्चे छीनकर ले जाने से नाराज महिला ने कोतवाली परिसर के बाहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हहै।
कोतवाली क्षेत्र के जमवारा निवासी रुबीना की शादी गांव के सैय्यद असलम अली संग हुई थी। दोनों के बीच घरेलू मामलों को लेकर कई बार झगड़ा हुआ। दोनों के झगड़े में मायके व ससुराल पक्ष के लोगों का भी सामना हुआ लेकिन बात न बनी तो पत्नी रुबीना कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन बात नहीं बनी। उधर, रुबीना बार-बार पति के पास मौजूद अपने बच्चे को वापस करने और तलाक की मांग करने लगी। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हुई। तभी सास उसके दो बच्चों को साथ में ले जाने लगी। इसपर रुबीना ने जहर खा लिया।
नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि रुबीना का पति मुंबई में कमाता है। सास आएशा पीआरडी है। रुबीना अपनी ससुराल में नहीं रहती है। पति 20 जुलाई को गांव आया था तो अपनी ससुराल गया था। वहां भी वह नहीं मिली थी। इस पर उसने शिकायत की थी। जिस पर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। जिसमें महिला ससुराल में रहने को राजी नहीं थी। इस पर ससुराली उसके बच्चे ले जा रहे थे। तभी उसने कोतवाली के सामने ब्लाॅक के पास कुछ खा लिया। उसे भर्ती कराया गया है।