फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angered by not getting the ticket, the BJP leader turned his head

Banda News: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने मुड़वाया सिर

Thu, 27 Apr 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Angered by not getting the ticket, the BJP leader turned his head

विज्ञापन
तिंदवारी। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री ने सिर मुड़वाकर विरोध जताया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।
कस्बा निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता ने भाजपा पदाधिकारियों पर नगर पंचायत तिंदवारी के चेयरमैन पद के लिए 15 लाख रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने बुधवार को इसके विरोध में अपना सिर मुड़वा दिया। प्रीतम गुप्ता का कहना है कि वह 15 साल से भाजपा कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जिला महामंत्री पद पर हैं। उनकी पत्नी रत्ना गुप्ता रूबी एबीवीपी की राष्ट्रीय सेविका व भाजपा जिला सह संयोजक (सोशल मीडिया) हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें टिकट न देकर गलत किया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि टिकट देने का कामा एक व्यक्ति का नहीं होता है। पदाधिकारी सामूहिक रूप से एक पैनल के तहत निर्णय लेते हैं। अंतिम मोहर प्रदेश अध्यक्ष की लगती है। आरोप बेबुनियाद है। कार्यकर्ता को समझाया जा रहा है। वैसे पार्टी विरोधी गतिविधियां ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed