फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anger erupted among students at the PG College.

Banda News: पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूटा

Tue, 13 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted among students at the PG College.
फोटो-19- अतर्रा पीजी काॅलेज में प्राचार्य से समस्याएं बताते छात्र व छात्राएं। संवाद
अतर्रा। पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के आवेदन में जमा की गई फीस से कम राशि दर्ज किए जाने का विरोध हुआ।
विज्ञापन


इसके साथ ही महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्राचार्य कक्ष के बाहर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा को सौंपा। कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई।
छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय के कृषि संकाय में प्रवेश के समय बीएससी कृषि के विद्यार्थियों से 25,036 रुपये और एमएससी कृषि के विद्यार्थियों से 30 हजार रुपये फीस जमा कराई गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद छात्रवृत्ति फार्म में विश्वविद्यालय के निर्देश पर बीएससी के विद्यार्थियों की फीस पांच हजार और एमएससी के विद्यार्थियों की छह हजार रुपये दर्ज की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और अति पिछड़े क्षेत्र के कई विद्यार्थी छात्रवृत्ति के सहारे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में जमा फीस के अनुरूप राशि दर्ज कराई जानी चाहिए। विद्यार्थियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी नाराजगी जताई। महिला शौचालय की व्यवस्था, परिसर और कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई, पीने के पानी और विद्यार्थियों के बैठने के लिए उचित इंतजाम कराने की मांग की।
इसके साथ ही खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराने और कृषि संकाय में बीएससी व एमएससी के विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पुस्तकें मुहैया कराने को कहा। छात्रों ने शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष को बदलने की मांग भी उठाई। प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा ने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय स्तर की मांगों को जल्द पूरा कराया जाएगा।


उच्च स्तर से जुड़ी मांगों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। दो घंटे के बाद प्रदर्शन बंद हुआ। इस मौके पर छात्र नेता इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, नीरज द्विवेदी, विकास दीक्षित, गोविंद उपाध्याय, उमंग सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-19- अतर्रा पीजी काॅलेज में प्राचार्य से समस्याएं बताते छात्र व छात्राएं। संवाद

फोटो-19- अतर्रा पीजी काॅलेज में प्राचार्य से समस्याएं बताते छात्र व छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed