फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anganwadi workers and beneficiaries felicitated.

Banda News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and beneficiaries felicitated.
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और महिला लाभार्थियों के सम्मान समारोह का मंगलवार को विकास भवन सभागार समेत जिले की सभी तहसीलों में सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में करीब 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओमामणि वर्मा, जिलाधिकारी अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय और जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुपोषित सेम बच्चों के माता-पिता को स्वस्थ बच्चा प्रमाणपत्र दिए गए। जिलाधिकारी ने सीडीपीओ के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्री-स्कूल मॉड्यूल से संबंधित एफएलएनडीओ/टीएलएम किट भी वितरित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, बबेरू में विधायक प्रतिनिधि अजय पटेल और पैलानी में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल मुख्य अतिथि रहे। मानदेय वृद्धि और आयुष्मान योजना से आच्छादित किए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed