फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ... And the power of the university has come

...और बहाल हो गई कृषि विश्वविद्यालय की बिजली

Sat, 21 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
... And the power of the university has come

हफ्ते भर बाद कृषि विश्वविद्यालय में अब फिर बिजली की रोशनी जगमगा उठी है। सबसे ज्यादा खुशी छात्रों को है। वे पिछले पांच दिनों से बिन बिजली परीक्षा दे रहे थे। महाविद्यालय प्रशासन भी परेशान था। शुक्रवार को आपूर्ति बहाल होते ही छात्रों ने खुशी-खुशी फोन कर ‘अमर उजाला’ को ‘थैंक्स’ बोला। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने भी सराहा।

विज्ञापन


12 मार्च को तड़के हुई बारिश और ओलावृष्टि से कृषि विश्वविद्यालय को बिजली आपूर्ति करने वाला 5 एमवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे समूचे महाविद्यालय और छात्रावास की बिजली गुल हो गई। इसी बीच 16 मार्च से छात्रों की परीक्षाएं शुरू हो गईं। ट्रांसफार्मर दुरुस्त न होने पर परेशान छात्रों की दिक्कत के बारे में ‘अमर उजाला’ ने खबर छापी।
विज्ञापन


इसका तुरंत असर हुआ और पावर कारपोरेशन ने ट्रांसफार्मर बदल दिया। कई दिनों से मोमबत्ती में परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रावास के छात्रों ने खुशी जताने के साथ ही राहत महसूस की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि प्रसार सहायक अध्यापक/ मीडिया प्रभारी डॉ.बीके गुप्ता ने बताया कि पूर्व में कई बार पावर कारपोरेशन अभियंताओं को सूचना दी गई थी, पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के सहयोग का सराहा। उधर, पावर कारपोरेशन के एसडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि ट्रांसफार्मर की जांच में यह पता चल गया कि उसकी मरम्मत नहीं हो सकती। इसके बाद उसे बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed