{"_id":"671d42ac84c395d12d0f5a41","slug":"an-old-woman-returning-from-the-police-station-after-submitting-an-application-was-hit-by-a-truck-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-117354-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: थाने में अर्जी देकर लौट रही वृद्धा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: थाने में अर्जी देकर लौट रही वृद्धा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बांदा। थाना समाधान दिवस से अपनी अर्जी देकर लौट रही वृद्धा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कुड़िया (70) शनिवार को थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपनी मुसीवां गांव में स्थित तीन बीघा जमीन की नाप कराने की अर्जी लेकर गई थी। वहां अर्जी देकर वह शनिवार को दोपहर पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी बस स्टाप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में दिखाया वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। नाती राजेंद्र वर्मा ने बताया कि उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। नाना ननकू प्रसाद वृद्ध हैं वह घर में रहते हैं। कमासिन थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।