{"_id":"6820fcebb0a8a004de0b397f","slug":"an-old-woman-died-after-her-sari-got-stuck-in-a-tractor-fitted-with-a-rotavator-banda-news-c-212-1-bnd1004-126372-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोटावेटर लगे ट्रैक्टर में साड़ी फंसने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोटावेटर लगे ट्रैक्टर में साड़ी फंसने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
कुमारी देवी
- फोटो : संवाद
बांदा। ऑटो से घर जा रहीं चिल्ला के पलरा गांव निवासी कुमारी देवी (60) की साड़ी बगल से गुजरे रोटावेटर लगे ट्रैक्टर में फंस गई। इससे वह सड़क पर गिर गईं। कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
भतीजे संतोष ने बताया कि कुमारी देवी शनिवार को चिल्ला गांव किसी काम से गई थीं। वहां से आटो में सवार होकर वापस अपने गांव जा रहीं थीं। वह किनारे वाली सीट पर बैठी थीं। पलरा से एक किलोमीटर पहले आटो की साइड से रोटावेटर लगा ट्रैक्टर निकला। उनकी साड़ी रोटावेटर में फंस गई। इससे वह ऑटो से सड़क पर गिर गईं। उनका पैर टूट गया। सिर और पीठ में भी चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कुमारी देवी के पति स्व. रामप्रसाद सेवानिवृत्त फौजी थे। 10 साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। ढाई बीघा जमीन है। छह पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।