फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An old man crossing the road was hit by a car and died

Banda News: सड़क पार कर रहे वृद्ध को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
An old man crossing the road was hit by a car and died
बांदा। बेटी की ससुराल जा रहे वृद्ध को सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी रामधनी (70) गुरुवार की सुबह नाती मनीष (19) के साथ बाइक से बेटी केशकली के गांव गड़ाव जाने के लिए निकले थे। बिसंडा पावर हाउस के पास लघुशंका करने के लिए बाइक से उतरकर सड़क पार करने लगे, तभी बबेरू की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी केशकली ने बताया कि घर में मां हीराकली है। तीन भाई तीन बहने हैं। पिता बटाई में खेती लेकर किसानी का कार्य करते थे। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि जिला अस्पताल के मेमो से सूचना मिली है। शव का पंचनामा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed