फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An elderly woman riding a bike was hit by another bike and died.

Banda News: बाइक सवार वृद्धा को दूसरी बाइक की लगी टक्कर, मौत

Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman riding a bike was hit by another bike and died.
बांदा। बीमार भाई को देखने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज जा रही बाइक सवार वृद्धा समेत तीन लोगों को पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पीछे बैठीं वृद्धा सिर के बल सड़क पर गिर गईं। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी चाची रामदेवी (55) अपने भतीजे नीलू (25) व उसकी पत्नी के साथ रविवार की देर शाम रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने भाई को देखने जा रहीं थीं। बाइक नीलू चला रहा था। रामदेवी बाइक में पीछे बैठीं थीं। बिसंडा थाना क्षेत्र के खुरहंड पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे रामदेवी टक्कर लगने से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां सुबह तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामदेवी के चार बेटियां हैं। पति लक्ष्मी प्रसाद वर्मा खेती किसानी करते हैं। उनके पास चार बीघा जमीन है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बाइक से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed