फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   An average of 15 candidates to the post of head

प्रधान के एक पद पर औसतन 15 दावेदार

Fri, 20 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
An average of 15 candidates to the post of head

बांदा। ग्राम पंचायतों में प्रधान और सचिवों के

विज्ञापन
एकाधिकार और सदस्यों की उपेक्षा के चलते जहां प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों की बाढ़ है, वहीं सदस्य के लिए काउंटरों में इक्का-दुक्का प्रत्याशी नजर आते हैं।

हालत यह है कि पहले चरण में सौ से अधिक वार्डों में सदस्य के लिए एक भी पर्चा नहीं दाखिल हुआ। लगभग 30 फीसदी वार्डों में इकलौते पर्चे से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

मनरेगा, राज्य वित्त व तेरहवां वित्त आयोग और पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि से ग्राम पंचायतों को हर साल मिलने वाली लाखों की रकम ने प्रधान पद का क्रेज बढ़ा दिया है।

साथ ही सदस्यों को दरकिनार कर प्रधान और सचिव द्वारा सब कुछ अपने हाथ में लेने से प्रधानी की होड़ और बढ़ गई है।

हालत यह है कि पहले चरण में बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में तमाम ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की संख्या 35 तक पहुंच गई है।

बड़ोखर खुर्द ब्लाक की ग्राम पंचायत जौरही में 29, जमालपुर में 25, महोखर में 23, पचनेही में 17, पथरी में 18, चहितारा में 21, कनवारा में 26, फतपुरवा में 19, मवई में 17, तिंदवारा में 35, पडुई में 24, कनवारा में 26, गुरेह में 20, हरदौली में 21, प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों में भी आधा दर्जन से कम प्रत्याशी नहीं है।

उधर, महुआ ब्लाक में ग्राम पंचायत खम्हौरा में 26, खुरहंड में 21, बनसखा में 20, बरसड़ा बुजुर्ग में 28, मलेहरा निवादा में 21, पैगंबरपुर में 20, मसुरी में 17, मुरवां में 24, बछेही में 22, बहेरी मेें 17, अजीतपारा में 19, नगनेधी मेें 22, हस्तम में 21 और घुरौड़ा में 14 प्रत्याशी हैं।

इनके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों में पांच से 25 प्रत्याशी तक किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधानी के लिए जहां प्रत्याशियों की भरमार है, वहीं बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में 120 वार्डों में सदस्य पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।

बड़ोखर ब्लाक की पल्हरी ग्राम पंचायत में तो प्रधानी के चुनाव के बाद सदस्यों का कोरम भी पूरा नहीं होगा। यहां 15 वार्डों में सिर्फ तीन वार्डों में नामांकन हुए हैं।

भरखरी मेें 13 वार्डों में आठ वार्ड खाली हैं। छनेहरा लालपुर में 15 में 9 वार्डों में सदस्य के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा। जारी, जौरही, गंछा, कुरौली ग्राम पंचायतों में वार्ड मेम्बर के कई पद खाली हैं।

महुआ ब्लाक में जमरेही, खम्हौरा, मकरी, सौंता स्योढ़ा, जखनी, तरखरी, बड़ेहा, स्योढ़ा, नौहाई, नंदवारा, रिसौरा, बरुआ स्योढ़ा, खरौंच, मोतियारी, मुगौरा, कबौली, पचोखर, गोखिया, पौंडरा आदि ग्राम पंचायतों के आधा सैकड़ा वार्डों में सदस्य के पर्चे नही भरे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed