फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ambedkar's devious Hindus in BJP

भाजपा में अंबेडकर के पाखंडी भक्तों की भरमार

Mon, 15 Jan 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 15 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's devious Hindus in BJP
मायावती के जन्मदिन पर केक काटती बालिका - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती के 62वें जन्मदिन पर बसपा नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को जमकर कोसा। कहा कि इन दिनों बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पाखंडी भक्तों की भरमार हो गई है। पहले राम के नाम पर खाते थे, अब बाबा के नाम पर बरगला रहे हैं। बसपा नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती को डॉ. अंबेडकर और कांशीराम की विचारधारा वाला बताया।

विज्ञापन


सोमवार को जहीर क्लब ग्राउंड में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री और बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर जीसी दिनकर ने कहा कि धोखाधड़ी करके केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकारें बनाईं। जिन्होंने बाबा साहब को आगे बढ़ने से रोका, वह आज उन्हीं के नाम से स्वांग रच वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने ईवीएम मशीनों पर कहा कि अमेरिका की मिलीभगत से पहले कांग्रेस ने मशीनों को अपने पक्ष में इंस्टाल कराके चुनाव जीता और अब भाजपा ने भी यह हथकंडा अपनाया।
विज्ञापन


भारत के इतिहास में यह पहला वाक्या है कि अधिकांश प्रत्याशी दो से तीन लाख वोटों से जीते। जीतने वालों में ऐसे भी लोग शामिल हैं, जिनका कोई वजूद नहीं है। यह भी कहा कि जनता में विश्वास खो देने के बाद निर्वाचन आयोग को बने रहने का वैधानिक अधिकार नहीं है। देश का संविधान सर्वोपरि है। न्याय पालिका संविधान की ही व्यवस्था है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारी अभी से शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को डॉ. मधूसुदन कुशवाहा, किरन यादव, बल्देव प्रसाद वर्मा, श्याममोहन धुरिया, उमाशंकर गुप्ता, रामसेवक प्रजापति, मोहम्मद अयूब खां, रामकुमार निषाद, अरुण सिंह, मयंक द्विवेदी, गणेश द्विवेदी, सुरेश तिवारी, बिसंडा चेयरमैन गयाचरन निर्मल, मोहम्मद असलम, बीएम कुशवाहा, बच्चू यादव, बीएल बाबू, राजकुमार कुशवाहा, जितेंद्र गौरव और जयराम सिंह आदि ने भी संबोधित किया।


अध्यक्षता प्रदीप वर्मा और संचालन महासचिव लल्लू निषाद द्वारा किया गया। बसपा नेताओं ने डॉ. अंबेडकर और कांशीराम के चित्रों पर फूल चढ़ाए। मंच पर ही बालिका आलिया खान के हाथों केक कटवाया गया। गुलाब सिंह वर्मा, अवधेश दिनकर, सत्येंद्र वर्मा, राजेश राजपूत, धीरज राजपूत, कमलेश चौरसिया, अरविंद कुशवाहा, शिवबरन वर्मा, प्रभुदयाल निषाद, स्वयंबर सिंह पटेल, हरीराम कबीर बेदी, रज्जन मंसूरी, दिनेश गुप्ता, संतोष राजा, रमेश सोनी, भारती गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed