{"_id":"e819d51366a38f54deac764fd007da4d","slug":"ambedkar-park-objected-to-bury-the-bone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पार्क में अस्थि दफनाने पर आपत्ति जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पार्क में अस्थि दफनाने पर आपत्ति जताई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक रहीं डा.
विज्ञापन
अनीता सागर के निधन पर उनकी अस्थियां यहां सरकारी भूमि पर स्थित अंबेडकर
पार्क में सोमवार को शाम दफना कर समाधि स्थलनुमा चबूतरा बना दिया गया। इस
पर अनुसूचित जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के राजाराम गुरुदेव ने आपत्ति
जताई है।
उनका कहना है कि अंबेडकर पार्क सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति है। बांदा विकास प्राधिकरण इसकी देखरेख करता है। श्री गुरुदेव ने बताया कि उन्होंने ही डा. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए शासन और प्रशासन से अनुमति ली थी। सरकारी संपत्ति पर अस्थियां दफनाया जाना उचित नहीं है।
उन्होंने इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम के ओएसडी और नगर पालिका ईओ को भी अवगत कराया है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव का कहना था कि पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं। एसडीएम सदर विनय पाठक को अवगत कराया गया है।