फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Also teach every week to experiment with cleaning weapons

हर हफ्ते शस्त्रों की सफाई संग प्रयोग करना भी सिखाएं

Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Also teach every week to experiment with cleaning weapons
जीआरपी थाने में शस्त्रों का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान। - फोटो : BANDA
बांदा। आधुनिक असलहों से लैस राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान अभी इन शस्त्रों के इस्तेमाल में पूरी तरह माहिर नहीं हैं। यह बात मंगलवार को जीआरपी के पुलिस अधीक्षक के वार्षिक निरीक्षण में सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि हर हफ्ते शस्त्रों की सफाई और समय-समय पर उनके प्रयोग का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित करना हमारा फर्ज है।
विज्ञापन

झांसी से आए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने जीआरपी थाने का देर तक निरीक्षण कर अभिलेख आदि देखे। जवानों से थानों के असलहों के बारे में जानकारी ली। पिस्टल, राइफल आदि उनसे खुलवाई और बंद करवाई। कई जवान इसमें माहिर नजर नहीं आए। पुलिस अधीक्षक ने थाना अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों/यात्रियों को जीआरपी से जो अपेक्षाएं हैं उस पर खरा उतरें।
विज्ञापन

यात्रियों की यात्रा सुगम रूप से होना सुनिश्चित कराएं। हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखें। एसपी ने बताया कि थाने के अभिलेख संतोषजनक हैं। निर्देश दिया है कि हर रविवार को शस्त्रों की सफाई आदि कराई जाए। पिछले वर्ष जो कमियां रह गई थीं उन्हें इस वर्ष हर हाल में पूरा करें। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed