फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Along with protecting the constitution, duty is also necessary.

संविधान की रक्षा के साथ कर्तव्य पालन भी जरूरी

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Along with protecting the constitution, duty is also necessary.
Along with protecting the constitution, duty is also necessary. - फोटो : BANDA
बांदा। संविधान दिवस पर विभिन्न संगठनों ने विशेष गोष्ठियां आयोजित कीं। जिला अधिवक्ता संघ में जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने कहा कि संविधान की रक्षा हम सबका दायित्व है। अपने कर्तव्यों को भी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ गोष्ठी की शुरूआत हुई। एडीजे प्रथम एमए अंसारी ने कहा कि हम चाहे जिस धर्म के हों या कहीं भी पूजा करते हों, लेकिन संविधान के नियमों का पालन हमारा फर्ज है।
विज्ञापन

न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने संविधान के नियमों के पालन पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि संविधान का हरेक को अक्षरश: पालन करना चाहिए। जागेश्वर प्रसाद यादव और अशोक दीक्षित ने संविधान निर्माण में चली गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारिकेश सिंह मंडेला, चुनुबाद वर्मा, जयकरन वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष एजाज अहमद ने सभी का आभार जताया। संचालन महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने किया।
नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में संविधान दिवस पर संविधान के उद्देश्य पढ़कर सुनाए गए और शपथ व हस्ताक्षर कराए गए। राष्ट्रपति के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना। डा.आंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाए। जिला युवा अधिकारी सागर बाधवानी सहित युवा केंद्र और भूमि संरक्षण कार्यालय का स्टाफ तथा स्वयं सेवक देवेंद्र शिवहरे, दिलीप, देवेंद्र प्रताप, नीलू ंसिंह, चंद्रभान आदि शामिल रहे।
बहुजन सेवा संघ ने आंबेडकर पार्क में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। संविधान चेतना यात्रा और भीम भोज का आयोजन हुआ। दोपहर को संविधान ज्ञान परीक्षा कराई गई। उत्तीर्ण छात्रों को संचालन समिति ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में बहुजन सेवा संघ सहित राष्ट्र संत गाडके सेवा समिति, आल अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक विकास परिषद, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, आल इंडिया रेलवे एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन शामिल रहे। संयोजक जितेंद्र कुमार वर्मा ने सभी का आभार जताया।

संत कृपाल विधि महाविद्यालय, लामा में युवा अधिवक्ताओं ने संविधान दिवस मनाया। अशोक त्रिपाठी जीतू, अधिवक्ता रोहन सिन्हा और महाविद्यालय निदेशक डा.सर्वेश अग्निहोत्री ने संबोधित किया। सचिव यश शिवहरे ने अधिवक्ताओं को विधिक डायरी भेंट की। संतोष सिंह, कालका गुप्ता, आदित्य सिंह, आशीष मिश्रा, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed