{"_id":"6709776ac32ccc25a20c7194","slug":"alleging-bias-councillors-created-ruckus-banda-news-c-212-1-bnd1004-116775-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पक्षपात का आरोप लगा सभासदों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पक्षपात का आरोप लगा सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। सभासदों ने सार्वजनिक अवकाश के दिन बोर्ड बैठक बुलाने का विरोध किया।
स्ट्रीट लाइट लगाने और सड़कों के निर्माण में उपेक्षा पर कई सभासदों ने शोर-शराबा किया। ईओ ने पिछली बैठक की कार्रवाई और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। हंगामे के बाद कुछ सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया।
नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू और अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई। सभासद वीरेंद्र सक्सेना, कैलाश आदि ने आरोप लगाया कि नगर के सभी वार्डों में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें मंगाई गई हैं।
इन्हें चहेते सभासदों के वार्डों में लगवाया जा रहा है। यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों के मस्टर रोल भरकर भेजे जाते हैं, इन्हें सभासदों से छिपाया जाता है। नगर पालिका के बाबू सभासदों से अभद्रता करते हैं। ईओ नीलम चौधरी ने सभी सभासदों को आश्वस्त किया कि आगे अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने निर्माण कार्यों से लेकर रोड लाइट व अन्य विकास कार्यों की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। करीब सात एजेंडे पेश किए गए। इन पर चर्चा के बाद ईओ और चेयरमैन ने मुहर लगाई।
सभासद रामप्रसाद सोनी, वीरेंद्र सक्सेना, अजय अवस्थी, संतोष देवी ने बैठक का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि चहेते ठेकेदार व सभासदों के इशारे पर भ्रष्टाचार कराया जा रहा है।
बार-बार प्रस्ताव देने के बावजूद वार्डों में कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इस दौरान मर्दननाका के नवनिर्वाचित सभासद इरफान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ि