फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   All said in Golden Jubilee, wow, amazing, beautiful, gorgeous

स्वर्ण जयंती समारोह में सब बोले, वाह, अद्भुत, सुंदर, भव्य

Tue, 23 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
All said in Golden Jubilee, wow, amazing, beautiful, gorgeous

पंडित जेएन महाविद्यालय के तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह की आखिरी रात ‘द ग्रेट इंडियन फोक बैंड’ लोक नृत्य कलाकारों के नाम रही। प्रस्तुतियां इतनी शानदार रहीं कि लोगों के मुंह से निकला-सब बोले, वाह, अद्भुत, सुंदर, भव्य।

विज्ञापन


समापन समारोह में विभिन्न राज्यों के नृत्य एक ही मंच पर देखने को मिले। बुंदेलखंड के ‘दीवारी नृत्य’ ने भी धूम मचाई। कड़ाके की ठंड के बावजूद रंग-बिरंगी रोशनियों में सजे-धजे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


सोमवार की रात ‘रिद्म-रास-रंग’ कार्यक्रम में आठ प्रांतों के 220 लोक नृत्य कलाकारों ने धूम मचा दी। मधुरा की रंगरंगीली और रास रसीली फूलों की मादक होली में ‘होरी खेलन आयो श्याम, आज याहे रंग मेें बोरी री’ गीत की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान का चकरी, उड़ीसा का बाजा साल, आंध्र का ओग्गू डोलू, हरियाणा का फाग, मध्य प्रदेश का अखाड़ा और बरेदी, उत्तराखंड का हारूल, झारखंड का झूमर और आसाम का बिहू ने मंच पर सतरंगी छटा बिखेर दी।

मंच के मस्त कलाकारों ने दर्शकों पर भी फूलों की वर्षा कर दी। लोक संस्कृति के राजदूत के रूप में समारोह संयोजक और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.नंदलाल शुक्ल और द ग्रेट इंडियन फोक बैंड निर्देशक अतुल रघुवंशी के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह रिदम रास रंग यादगार बन गया।

पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी ने भी इसका लुत्फ लिया। समारोह के इस अंतिम कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ ने आगंतुकों का तहे दिल से स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल ने आभार जताया।


अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय, सीओ सिटी विनोद सिंह, डीआईओएस एनएल वर्मा, शूटर कोच रामेंद्र शर्मा, डॉ.एसके सिंह, डॉ.पुष्पेंद्र सिंह यादव, डॉ.राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

उधर, प्राचार्य डॉ.शुक्ल ने इस महा आयोजन में सहयोग के लिए महाविद्यालय स्टाफ, प्रशासन, छात्र-छात्राओं का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed