{"_id":"055b6c94d37eb1316f93aa17e38dfe48","slug":"all-india-championships-selected-10-shooters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया चैंपियनशिप में चुने गए 10 निशानेबाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया चैंपियनशिप में चुने गए 10 निशानेबाज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दिल्ली के तुगलकाबाद में आयोजित दो दिवसीय
विज्ञापन
38वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बांदा के 10 युवा निशानेबाजों ने
शानदार प्रदर्शन किया। इन युवाओं ने सटीक निशाने साधकर आल इंडिया
चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। आल इंडिया स्तर के लिए पहली बार
बांदा के निशानेबाजों को मौका मिला है।
उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सात से 11 अक्तूबर तक स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित हुई। बांदा के 13 निशानेबाजों ने इसमें भाग लिया। इनमें 10 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप खेलने का रास्ता साफ कर लिया।
इन निशानेबाजों में आशेष शुक्ला, विजय शुक्ला, प्रकाश पांडेय, रीतेश सिंह, वैभव सिंह, रुद्राक्ष शर्मा, अर्जुन, सनी धुरिया, रोहित जैन और दुष्यंत श्रीवास्तव शामिल हैं। सभी निशानेबाज बांदा हार्पर क्लब शूटिंग रेंज में निरंतर अभ्यास करते हैं।