फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akhilesh will tell the spies the tricks to win the election

Banda News: सपाइयों को चुनाव जीतने के गुर बताएंगे अखिलेश

Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will tell the spies the tricks to win the election
बांदा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी फिर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। इसका आगाज बांदा से किया जा रहा है। इसी माह 16 व 17 अगस्त को बांदा में दो दिवसीय कार्यकर्ता और बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें बांदा और चित्रकूट जिलों के लगभग 4000 सपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। शिविर में दोनों दिन सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स और बूथ स्तर पर प्रबंधन में माहिर बनाने की मंशा से सपा नेतृत्व ने कुछ समय पहले प्रदेश में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों की शुरुआत की थी। लखीमपुर खीरी और सीतापुर में शिविर आयोजित हुए थे। शिविरों की कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद संभाली थी। इसके बाद शिविरों पर ब्रेक लग गया। अब विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के वजूद में आने के बाद प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए फिर शिविर आयोजन का फैसला किया है। इसकी शुरुआत चित्रकूटधाम मंडल से की जा रही है। इसी माह 16 व 17 तारीख को बांदा में शिविर लगेगा। इसके लिए स्थानीय सपा नेता अभी स्थान तय नहीं कर पाए हैं। एक-दो दिन में ग्राउंड फाइनल होने के बाद वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जाएगा। शिविर में दो जिलों बांदा एवं चित्रकूट के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनकी संख्या तकरीबन 4000 बताई जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने दो दिन पहले सपा विधायक सुनील साजन और उदयवीर सिंह बांदा आए थे।
विज्ञापन



16 को आएंगे सपा मुखिया
लखीमपुर और सीतापुर में हुए शिविरों की कमान खुद संभाले रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बांदा के शिविर की भी कमान अपने हाथ में रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक शिविर के पहले दिन ही 16 अगस्त को बांदा आ जाएंगे। रात्रि विश्राम यहीं करने के बाद अगले दिन 17 अगस्त को भी शिविर में शरीक रहेंगे। सपा के अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो दिन में स्थान होगा तय
सपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि शिविर स्थल का फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। बांदा व चित्रकूट के सभी वरिष्ठ सपा नेता और जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ता शिविर की तैयारियों में जोश-खरोश से जुटे हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, विधायक विशंभर सिंह यादव (बबेरू) और विधायक अनिल प्रधान (कर्वी) भी व्यवस्थाओं में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed