फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akhilesh Bberu or contest election from Babina

अखिलेश बबेरू या बबीना से लड़ेंगे चुनाव

Wed, 28 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 28 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Bberu or contest election from Babina
अख‌िलेश यादव फाइल फोटो

बांदा। पांच साल के कार्यकाल में 23 मर्तबा बुंदेलखंड की दौड़ शायद ‘रन फार वोट’ की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुंदेलखंड के बबेरू या बबीना सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जताने से यह बात साफ हो गई है। हालांकि इन दोनों सीटों का इतिहास सपा के लिए संतोषजनक नहीं रहा। बबेरू में 13 विधानसभा चुनाव में मात्र दो बार सपा को जीत हासिल हुई। बबीना में 11

विज्ञापन

चुनावों में सिर्फ एक बार सपा का परचम लहराया। बबेरू में पिछले 10 वर्षों से सपा और बबीना में बसपा का कब्जा है।

चर्चा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अबकी विधानसभा चुनाव बुंदेलखंड से लड़ने के लिए दो सीटें बबेरू (बांदा) और बबीना (झांसी) पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के सामने पेशकश की है। इसे लेकर बुंदेलखंड में राजनीति गरमा गई है। यहां के सपा विधायकों के साथ कांग्रेस विधायकों ने भी मुख्यमंत्री के यहां से चुनाव लड़ने पर स्वागत भरे बयान दिए हैं। बबेरू के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव अपनी सीट मुख्यमंत्री के लिए छोड़ने की पेशकश पहले ही कर चुके हैं।  किसान आत्महत्याओं, कर्ज, पेयजल संकट, सूखा, भूख से मौतें इत्यादि समस्याओं से जकड़े बुंदेलखंड से मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने की मंशा जताई है। बुंदेलखंड वैसे भी कभी सपा का गढ़ नहीं रहा। यहां 70 के दशक तक लाल झंडा यानी वामपंथी काबिज रहे। उसके बाद कांग्रेस ने लंबी पारी खेली। फिर बसपा ने अपने पांव जमा लिए।
विज्ञापन


मौजूदा समय मेें भी बुंदेलखंड से बसपा के सात विधायक हैं। हालांकि सपा ने भी अपने विधायकों की संख्या बसपा के बराबर कर ली है। चरखारी और हमीरपुर में उप चुनाव हुए सपा ने ये सीटें भाजपा से छीनीं थीं। बुंदेलखंड में कांग्रेस के चार और भाजपा का मात्र एक विधायक है। यहां 19 सीटें हैं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद हमीरपुर और महोबा में पांच-पांच बार, बांदा में चार बार और जालौन, ललितपुर व झांसी में तीन-तीन बार आ चुके हैं लेकिन कभी यह भनक नहीं लगने दी कि वह यहां से चुनाव लड़ने का भी इरादा रखते हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से सीएम ने इच्छा जताई थी लेकिन बुधवार की शाम को ही दोनों ही सीटों से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed