फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akash won wrestling with a prize of Rs 11,000

Banda News: आकाश ने जीती 11 हजार की इनामी कुश्ती

Tue, 14 Jan 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Akash won wrestling with a prize of Rs 11,000
मरका में आयोजित दंगल में जोर-आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : संवाद
बबेरू। मकर संक्रांति के पर्व पर मरका में हनुमान दंगल कमेटी का दंगल व मेले का आयोजन हुआ। अंतिम कुश्ती आकाश प्रयागराज और मांगे आगरा के बीच हुई। इसमें आकाश ने जीत हासिल की। उसे पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये और चमचमाती गदा दी गई। मरका के दंगल मैदान पर आयोजित विशाल दंगल में छत्तीसगढ़, आगरा, अलीगढ़, उज्जैन, हरियाणा, लखनऊ, बाराबंकी, चित्रकूट, ग्वालियर, उन्नाव, इटावा से पहलवान पहुंचे। मुखिया पहलवान मरका ने विजय पहलवान कन्नौज को पटकनी दी। महिला पहलवानों की कुश्तियां आकर्षक का केंद्र रहीं। जागृति पहलवान मरका ने नीलू पहलवान कानपुर को चित कर दिया। कल्लू इटावा ने धर्मेंद्र उन्नाव को हराया। रिंकू पहलवान अलीगढ़ और मांगे पहलवान आगरा की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

नीरज पहलवान मरका ने लवकुश फिरोजाबाद को, मुखिया मरका ने विजय कन्नौज को, रसीद मरका ने दीपांशु बुढ़ौली को हराया। राहुल पहलवान फिरोजाबाद ने समीर पहलवान अलीगढ़ को पराजित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed