फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ajan Gunjenge together and Jai Shri Ram

एक साथ गूंजेंगे अजान और जय श्रीराम

Fri, 15 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ajan Gunjenge together and Jai Shri Ram
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के शहजादपुर शिवालय घाट स्थित काली मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नवाब और वामदेव की नगरी बांदा शुक्रवार (15 अप्रैल) को एक बार फिर आपसी एकता का संदेश देगा। इसी दिन रामनवमी और साप्ताहिक जुमा की विशेष नमाज है। एक तरफ अजान गूंजेगी तो दूसरी तरफ जय श्रीराम। हालांकि कौमी एकता के  माहौल के बाद भी प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। पुलिस और पीएसी के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


बांदा शहर हिंदू-मुस्लिम एकता का पुराना गढ़ है। हर मौके पर यहां हर धर्म के लोग एक साथ नजर आते हैं। अबकी श्रीराम जन्मोत्सव/रामनवमी शुक्रवार (जुमा) के दिन मनाई जा रही है। नवाबी जामा मस्जिद समेत शहर की एक दर्जन से ज्यादा मस्जिदों में जुमा की सामूहिक नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


इसी समय के आसपास महेश्वरी देवी मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा शुरू होगी।  इसके लिए शहर को केसरिया झंडों से सजाया गया है। शोभा यात्रा में पूरे समय जय श्रीराम के नारे गूंजेंगे। यानी अजान और जय श्रीराम का सुखद संगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में रामनवमी जुलूस को लेकर तैयारी संबंधी बैठक हुई। जुलूस का रूट चार्ट तय किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, एसडीएम अनुज सिंह, तहसीलदार ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुनील कुमार, फूलचंद्र यादव और नायब तहसीलदार आदि मजिस्ट्रेट के रूप मेें लगाए गए हैं।


उधर, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस और पीएसी सहित कई थानों का फोर्स तैनात रहेगा। शोभा यात्रा दो बजे शुरू होगी। जामा मजिस्द के सामने का रास्ते पर बैरीकेडिंग लगा दी गई है। यहां से शोभा यात्रा का जुलूस नहीं गुजरेगा। एहतियात के तौर पर यहां पीएसी और पुलिस तथा मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed