{"_id":"6052414f8ebc3e8d38234cfc","slug":"air-pollution-quotes-police-fir-truck-lucknow-cricket-kanpur-auraiya-won-banda-news-knp618268167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लेकर जा रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक क्लीनर को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लेकर जा रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक क्लीनर को रौंदा
विज्ञापन
बांदा। ट्रक के पहिये की हवा चेक कर रहे क्लीनर को बालू भरे दूसरे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर खदान संचालक धमकी दे रहे हैं। गौरतलब है कि घटना से कुछ देर पहले लखनऊ से आई टीम ने खदान की जांच की थी।
भीतरगांव (रायबरेली) थाना क्षेत्र के बौरी सिंह पुरवा निवासी रामऔतार का पुत्र सूर्यपाल (18) ट्रक में क्लीनर था। मंगलवार की शाम कनवारा खदान में बालू भरने के बाद चालक ने धर्मकांटा के पास ट्रक रोक दिया। तभी क्लीनर सूर्यपाल ट्रक के पहियों की हवा चेक करने लगा। इसी बीच पीछे से दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर सूर्यपाल ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर खदान का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई रज्जन के मुताबिक ट्रक चालक नागेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक राजकुमार (बरगर, रायबरेली) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर खदान संचालक धमकी दे रहे हैं। मृतक अविवाहित था।
-----------