{"_id":"2a364ae55a5bb93bffcf282a0f3e37c0","slug":"agriculture-secretary-damage-seen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि शिक्षा सचिव ने नुकसान की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि शिक्षा सचिव ने नुकसान की समीक्षा की
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बीमा कंपनी, कृषि व बैंक अधिकारियों के साथ नुकसान की समीक्षा की। कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
दोबारा हुई बारिश का भी आंकलन कराया जाएगा। रविवार को सर्किट हाउस में सचिव को अधिकारियों ने जिले में 70 फीसदी नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। सचिव ने सदर के लामा तथा अतर्रा के भुसासी, बदौसा, बरकतपुर गांवों में फसलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों को फसल बीमा के लिए आया 51.14 लाख रुपये तीन दिन के अंदर किसानों को देने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि बीमा कंपनियां जल्द ही किसानों को फसल बीमा का पैसा भेजें।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि बीमा निदेशक विनोद कुमार, बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो इंश्योरेंस (लखनऊ) के प्रबंधक जेएस राय, संयुक्त कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद आदि उपस्थित रहे।