{"_id":"5c50a13bbdec2273ad00b6bf","slug":"agricultural-students-come-forward-for-prosperity-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्धि के लिए आगे आएं कृषि छात्र : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्धि के लिए आगे आएं कृषि छात्र : सिंह
Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
ASIF ASIF
बांदा
बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कृषि मंत्री से मिलते बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा.यूएस गौतम व छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि कृषि और भारत की समृद्धि के लिए कृषि छात्रों को आगे आकर कार्य करना चाहिए। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जरूरत सिर्फ अवसर तलाशने की है। कृषि को व्यावसायिक रूप देकर रोजगार लेने के लिए नहीं बल्कि रोजगार देने के लिए कृषि छात्र पहल करें।
केंद्रीय मंत्री ने यह बात सोमवार को नई दिल्ली में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा.यूएस गौतम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के परास्नातक छात्रों से मुलाकात के दौरान कही। कुलपति और छात्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली में हो रहे एग्री विजन-2019 राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने गए थे।
इन छात्रों और कुलपति से भेंट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि के माध्यम से समृद्धि लाई जा सकती है। इसमें कृषि छात्रों की अहम भूमिका है। कुलपति डा.गौतम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार की विभिन्न परियोजनाओं व अन्य मदों से बांदा कृषि विश्वविद्यालय को बजट मुहैया कराया जाएगा। ताकि बुंदेलखंड में कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का उद्देश्य पूरा हो।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासम्मेलन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक कृषि शिक्षा डा.एनएस राठौर ने कहा कि बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की है। उन्होंने कहा कि शोध की तरफ और काम करने की जरूरत है।
उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डा.एके सिंह ने कहा कि बांदा विवि में संचालित सभी छह कृषि विज्ञान केंद्रों ने प्रसार कार्य को आगे बढ़ाया है। हमीरपुर, ललितपुर, जालौन के कृषि विज्ञान केंद्रों ने किसानों को उपयोगी तकनीक का हस्तांतरण करने का अच्छा प्रयास किया। अन्य विज्ञान केंद्र भी उपलब्ध संसाधनों से क्षेत्रानुकूल तकनीक का विस्तार कर रहे हैं।
‘अमर उजाला’ की स्टोरी को सराहा
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय (बांदा) में उद्यान महाविद्यालय के परास्नातक छात्र और किसान पुत्र लवलेश मिश्रा (बबेरू) द्वारा उद्यमिता क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर 5 जनवरी को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित स्टोरी को केंद्रीय कृषि मंत्री ने सराहा। मंत्री से मुलाकात के दौरान विवि के छात्रों ने प्रकाशित खबर उनके समक्ष पेश की। मंत्री ने इसकी सराहना की और कुलपति से कहा कि अन्य छात्रों को भी ऐसे ही कार्यों के लिए प्रेरित करें।