फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Agile top story in writing

कहानी लेखन में चंचल अव्वल

Mon, 12 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Agile top story in writing
राजकीय महिला डिग्री कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा
विज्ञापन
दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रा चंचल गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया।


छात्राओं को एड्स और रक्तदान विषय पर कहानी लिखने का अवसर दिया गया था। कुमारी रीतू देवी, मेधा कुमारी, चंचल गुप्ता, सीता साहू, तरन्नुम, आस्था गुप्ता, गीतिका गुप्ता, सुरभि पाल और वंदना आदि छात्राओं ने इन विषयों पर कहानी लिखी।

निर्णायक मंडल के डॉ. सुशील, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. पंकज सिंह ने छात्रा चंचल गुप्ता की कहानी को प्रथम घोषित किया। सीता साहू को द्वितीय और रीतू देवी को तृतीय स्थान मिला।

रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी ने प्रतियोगिता की शुरुआत में छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के दृढ़ चरित्र के बारे में बताया। कहा कि दृढ़ और कठोर परिश्रम से लक्ष्य जरूर हासिल होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने छात्राओं से विवेकानंद जैसा दृढ़ चरित्र वाला बनने को कहा। इस अवसर पर क्लब सदस्य डॉ. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, डॉ. मनोरमा यादव और डॉ. दीपाली गुप्ता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed