{"_id":"68165efc9b7d6c94310268d2","slug":"after-two-days-of-relief-the-mercury-rose-again-banda-news-c-212-1-sknp1008-125962-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो दिन की राहत के बाद फिर चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो दिन की राहत के बाद फिर चढ़ा पारा
विज्ञापन
बांदा। दो दिन की राहत के बाद फिर तापमान चढ़ने लगा। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री का इजाफा हुआ। गर्मी के कारण दिन में सड़कों में सन्नाटा छाया रहा। जो लोग जरूरी काम से निकले वह सिर और कानों को ढककर निकले। थोडी-थोडी देर में हलक सूखने पर पानी पीकर गले को तर किया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन पहली मई से मौसम ने करवट बदली और आसमान में बाद छाने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री पहुंच गया, लेकिन शनिवार को हवाओं के शांत होने से सूर्य की तल्ख किरणें एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाती रहीं।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 27 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम सामान्य से दो और न्यूनतम चार डिग्री ज्यादा रहा। उनका कहना है कि बुंदेलखंड में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। कही-कही सिर्फ तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होगी।