Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After three days, citizens' protest ends on assurance

Banda News: तीन दिन बाद आश्वासन पर नागरिकों का धरना खत्म

Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
After three days, citizens' protest ends on assurance
फोटो 20सीकेटीपी-20-धरना स्थल में विधायक के साथ मौजूद लोग। संवाद
राजापुर। नगर पंचायत के वार्ड तीन स्थित गोस्वामी नगर तिराहे पर निर्माणाधीन आंबेडकर पार्क में मूल प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर तीन दिनों से जारी धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग पूरी करने का भरोसा दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

धरने के तीसरे दिन सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संजय गौतम और जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्क में केवल डॉ. आंबेडकर की मूल और सम्मानजनक प्रतिमा लगाने की स्पष्ट मांग रखी। उप जिलाधिकारी फूलचंद यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं की मांग के अनुसार मूल प्रतिमा ही स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आंबेडकर जयंती से पहले पार्क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सदर विधायक अनिल प्रधान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को समानता, न्याय और संविधान का प्रतीक बताते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों का रुख नरम पड़ा। इसके बाद तीन दिन से जारी धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह, उप निरीक्षक संतोष सिंह समेत पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed