फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After quarreling with husband, woman consumed poison and died

Banda News: पति से झगड़कर महिला ने खाया जहर, मौत

Sat, 17 Aug 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
After quarreling with husband, woman consumed poison and died
बांदा। घरेलू बात को लेकर पति और पत्नी में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के दोहा गांव निवासी शिवमोहन बड़े बेटे सूरज के साथ राजस्थान में रहकर काम करता है। पत्नी प्रेमा (45) दो बच्चों के साथ घर में रहती थी। नौ अगस्त को शिवमोहन राजस्थान से वापस घर आया था। 15 अगस्त को उसे राजस्थान वापस जाना था। उसने पत्नी से कहा कि उसकी तैयारी बना दे। कुछ घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद वह किसी काम से घर से बाहर निकल गया।

इसी दौरान प्रेमा ने सुबह जहरीला खा लिया। पति जब घर वापस आया तो पत्नी की हालत खराब देखकर वह तत्काल उसे लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचा। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके तीन पुत्र हैं। मालूम हो कि बड़े बेटे सूरज को राजस्थान से रक्षाबंधन पर्व पर घर वापस आना था। इस कारण पिता शिवमोहन राजस्थान जाना चाहता था। शिवमोहन के पास दो बीघा खेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed