फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After killing the old man, the dead body was thrown in the drain

वृद्ध की हत्या कर शव नाले में फेंका

Sat, 13 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
After killing the old man, the dead body was thrown in the drain
गाल्हा पुरवा में घटनास्थल पर पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : BANDA
नरैनी (बांदा)। घर से लापता वृद्ध का शव 18 घंटे बाद नाले में मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर पर कई गहरे घाव थे। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के मजरा गाल्हा पुरवा के पास नाले में शनिवार को सुबह सुंदरलाल प्रजापति (65) पुत्र छुनुुआ का शव रस्सियों से बंधा मिला। गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार के निशान थे। शौच को गए गांव के लाला कोरी ने शव देखा और उसके घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी रोहित यादव और कालिंजर थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे बेटे छोटू ने बताया कि पिता सुंदरलाल शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से लापता हो हो गए थे। देर रात तक खोजबीन की लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह नाले में उसका रस्सियों से बंधा शव मिला। पुत्र ने बताया कि पिता के नाम आठ बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजरबसर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बरसाती पानी की निकासी को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। घटना के बाद से ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मृतक के चार पुत्र हैं। दो परदेस में हैं। उधर, थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि फौरी जांच में हत्या प्रतीत हो रही है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

तीन दिन में दो हत्या पुलिस के लिए चुनौती
नरैनी। तीन दिन में दो हत्याएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। 10 जून को बदौसा रोड (अतर्रा) स्थित सपा नेता की राइस मिल में चौकीदार प्रभुदयाल द्विवेदी (70) की हत्या हुई थी। चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि शनिवार को कालिंजर थाना क्षेत्र में गाल्हा पुरवा में एक और वृद्ध किसान की हत्या हो गई। हत्या की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed