{"_id":"697cfc658fac713a9c0e0f24","slug":"after-high-court-settlement-in-laws-beat-up-married-woman-fir-lodged-banda-news-c-212-1-sknp1006-140054-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईकोर्ट से सुलह होने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईकोर्ट से सुलह होने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, प्राथमिकी
Sat, 31 Jan 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली रीना देवी ने अपने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि हाईकोर्ट में सुलह के बाद जब वह अपने ससुराल गई तो वहां उसे बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने का प्रयास किया गया।
रीना देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी महोबा के छजमनपुरा में हुई थी। उसने अपने पति ओमप्रकाश के खिलाफ भरण-पोषण और दहेज प्रथा को लेकर न्यायालयों में मुकदमे दायर किए थे। इन मुकदमों में राहत पाने के लिए ओमप्रकाश ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलहनामा कराया था। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 सितंबर 2025 को रीना अपने ससुराल गई थी।
शुरुआत में कुछ दिन ठीक रहने के बाद ससुरालजनों ने रीना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 25 दिसंबर को पति ओमप्रकाश, सास रामरती, ससुर त्रिलोक, देवर अजय तथा ननद सुनीता और रितु ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उन्होंने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। रीना ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाया और उसके मायके पहुंचाया। इसके बाद उसने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।