{"_id":"68c1b66a26ea7389b40cc1d6","slug":"after-delivery-at-home-the-condition-of-the-pregnant-woman-deteriorated-and-she-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-133072-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
बांदा। घर में प्रसव होने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। मां ने अपने दामाद पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठला पहाड़ गांव निवासी रामबाई ने बताया कि उसकी बेटी सरिता (17) ने कालिंजर के भारतपुर गांव निवासी युवक से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। गर्भवती होने पर वह अपनी नानी बूटूबाई के घर अमिलिहा पुरवा मन्ना गांव में रह रही थी।
मंगलवार सुबह उसने घर में ही बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के कुछ देर बाद सरिता को झटके आने लगे, उसे रक्तस्त्राव हो गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामबाई ने दामाद हीरामन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि अस्पताल में वह सरिता को देखने तक नहीं आया। फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।