फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After converting religion, he married a girl from Kanpur

Banda News: धर्म परिवर्तन कराकर कानपुर की युवती से किया निकाह

Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
After converting religion, he married a girl from Kanpur
बांदा। कानपुर की युवती को झांसा देकर लाए युवक ने धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह कर दिया। चार साल बाद युवती ने पति पर मारपीट कर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की एसपी से शिकायत की। युवती का यह भी आरोप है कि पति से उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन

शहर के छिपटहरी मर्दननाका निवासी युवती ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2020 में कानपुर के नौबस्ता में पिता के मकान में खाईंपार निवासी इकराम उर्फ सोनू हिंदू बनकर किराए पर रहने लगा। वह इकराम और उसकी पत्नी गीता को जानती थी। इकराम ने इरशाद उर्फ राजू गुप्ता निवासी मर्दननाका को भी साथ रख लिया। इरशाद ने अपना नाम राजू गुप्ता बताया था। बताया कि सोनू ने उसे राजू गुप्ता से मिलवाया। 14 मार्च 2020 को उसे बांदा ले आए। उस दौरान चार तोला सोना, आधा किलो चांदी और 50 हजार रुपये थे। शहर आने पर पता चला कि ये सभी मुस्लिम हैं। जब उसने शादी से इन्कार किया तो इरशाद उर्फ राजू गुप्ता और इकराम उर्फ सोनू ने जबरन धर्म परिवर्तन करते हुए शादी का दबाव बनाया। जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

भयवश धर्म परिवर्तन करके चमरौडी चौराहे से लोहिया पुल की ओर स्थित बड़े पीर साहब की मजार पर निकाह कराया। उसका नाम भी बदल दिया था। बताया कि दो मई की रात पति इरशाद ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और हत्या का प्रयास किया। यूपी-112 की मदद से उसकी जान बच सकी। आरोप लगाया कि इरशाद और इकराम दोनों लव जिहाद करके हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराते हैं। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और जानमाल की रक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed