फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After a dispute, the husband and wife consumed poison and died

Banda News: विवाद के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, मौत

Thu, 22 May 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, the husband and wife consumed poison and died
बांदा। घर में हुए विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। पड़ोसियों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को सुबह पति की मौत हो गई। जबकि देर शाम पत्नी ने भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि जुगरेहली गांव निवासी धर्मेंद्र (26) व उसकी पत्नी रेशमा (22) बबेरू कस्बे के आंबेडकर नगर में किराए के कमरे में रहते थे। उन्होंने मंगलवार की रात एक बजे करीब घर में हुए आपसी विवाद के चलते जहर खा लिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां कोतवाल राजेंद्र राजावत ने विवाद की वजह पूछी तो दोनों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने बुधवार को सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी रेशमा को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां देर शाम सात बजे उसने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक धर्मेंद्र जुगरेहली गांव का रहने वाला था। दो साल पहले रेशमा से शादी हुई थी। बच्चे नहीं थे। धर्मेंद्र के पिता का निधन हो चुका है। वह मजदूरी करता था। पड़ोसी ही मौजूद रहे हैं। कोई रिश्तेदार भी नहीं आया है। धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रेशमा के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed