फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Afreen and Nikhat top the writing of harmony

सौहार्द के लेखन पर आफरीन व निकहत अव्वल

Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Afreen and Nikhat top the writing of harmony
Afreen and Nikhat top the writing of harmony - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में सांप्रदायिक सौहार्द पर निबंध व स्लोगन लेखन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। निबंध में आफरीन और स्लोगन में निकहत अव्वल रहीं। अतुलनीय कार्यों के लिए प्राचार्य डॉ. दीपाली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महिला डिग्री कॉलेज और चिराग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के 75 वर्ष और सांप्रदायिक सौहार्द विषय पर निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता में कु. आफरीन निशा अव्वल आईं। कहकशां मंसूरी को दूसरा और मंजू पाल को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन में कु. निकहत खान को प्रथम, सोती सोनी को द्वितीय और मंतशा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। निर्णायकों में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अफजल और डॉ. वीरेंद्र कुमार चौरसिया शामिल थे।
विज्ञापन

महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत चिराग फाउंडेशन ने सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता को छात्राओं के हित में किए जा रहे अतुलनीय और सराहनीय कामों के लिए सम्मानित किया गया। महिला पुलिस सब इस्पेक्टर शालिनी सिंह भदौरिया सहित महिला कांस्टेबिल कल्पना सिंह, कल्पना शुक्ला, आशा देवी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, फाउंडेशन संरक्षक डॉ. मो. रफीक, संयोजक डॉ. जय कुमार चौरसिया, फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक, प्रबंधक डॉ. सबीहा रहमानी, संरक्षक मो.अकील खां ने सभी को सम्मानित किया। डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. जयंती सिंह, सपना सिंह, ज्योति मिश्रा, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. माया वर्मा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. अस्तुति वर्मा, नीतू सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed