{"_id":"570fe71d4f1c1bd93d4a6bd6","slug":"ae-and-panchayat-secretary-adverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई और पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई और पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सढ़ा गांव में हैंडपंप का पानी पीकर निरीक्षण करते डीएम योगेश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीएम योगेश कुमार बृहस्पतिवार की सुबह नरैनी क्षेत्र के सढ़ा गांव पहुंचे। कई अफसरों के साथ पहुंचे डीएम ने गांव का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने गांव में लगे हैंडपंपों की गहराई पूछी। जल निगम के सहायक अभियंता गहराई नहीं बता पाए तो उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा कामों में लापरवाही पर जिला पंचायत सचिव को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
डीएम ने निरीक्षण की शुरुआत प्राइमरी स्कूल से की। छुट्टी होने से स्कूल बंद था। डीएम ने परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीकर परीक्षण किया। उन्होंने पानी निकास के लिए चरही और सोखपिट तत्काल बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
टूटी बाउंड्री ठीक कराने को कहा। मनरेगा से तालाब का विस्तार करने और कमोद बाबा तलैया के पानी का परीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा में मजदूरों से लगातार खुदाई कराने को कहा। भूसा न मिलने की शिकायत पर नरैनी तहसीलदार को सख्त आदेश दिए कि इसे देखें और कहीं भी भूसे की कमी नजर आए तो तत्काल व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार को राशन का वितरण मानक के अनुरूप कराने को कहा। डीएम के साथ सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा, एक्सईएन जल निगम व जल संस्थान, बीडीओ आदि भी मौजूद रहे।