फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates stuck to the movement, membership of one's union ended

Banda News: आंदोलन पर डटे अधिवकता, एक की संघ की सदस्यता खत्म

Sat, 05 Aug 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Advocates stuck to the movement, membership of one's union ended
अतर्रा। एसडीएम अतर्रा की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इसके अलावा संघ विरोधी कार्यों का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता संघ ने एक अधिवक्ता की संघ की सदस्यता समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व, तहसीलदार ने अनशनकारियों अधिवक्ताओं से मुलाकात की। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। शुक्रवार को क्रमिक अनशन के चौथे दिन छोटे लाल अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें अधिवक्ता संघ के महासचिव नरेंद्र शुक्ला ने अनशनकारी अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके अलावा अनशन होने के बावजूद भी एक अधिवक्ता द्वारा किसी मामले जमानत कराने आदि कार्य करने का आरोप लगाते हुए संघ की सदस्यता से उन्हें हटा दिया गया। उन पर दो पूर्व अध्यक्षों सहित अन्य आरोप भी लगाए। महासचिव शुक्ला ने बुंदेलखंड के सभी बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा है। इस दौरान वीरेंद्र पांडेय, संतोष द्विवेदी, विश्व नाथ अवस्थी, रामनरेश गर्ग, अरविंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed