फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates are on strike

कोर्ट सूनीं, हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Thu, 12 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Advocates are on strike

इलाहाबाद में पुलिस की गोली से अधिवक्ता की मौत के विरोध में प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को यहां भी हड़ताल पर रहे। अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं हो सके।

विज्ञापन


उधर, अतर्रा में अधिवक्ताओं ने हत्याकांड की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ता शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने घायल अधिवक्ताओं को मुआवजे की मांग की। उधर, अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष जागेश्वर यादव और महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने संयुक्त हस्ताक्षरों से सीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इसमें संघ के लिए मदद दिए जाने की मांग भी शामिल है। उधर, अतर्रा में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमर सिंह राठौर की अगवाई में वकीलों ने प्रदर्शन किया। कामकाज का बहिष्कार कर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा करते हुए गोली मारने वाले दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष छोटेलाल अवस्थी, पुरुषोत्तम पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त शुक्ला, अवनीश तिवारी, भोला द्विवेदी, संतोष त्रिवेदी, राजललन गर्ग, संतोष सिंह अरविंद पांडेय, अनपत सैनी, राजाराम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed