{"_id":"5f8f1c978ebc3e9bbe7135af","slug":"advocate-dies-in-accident-due-to-truck-collision-son-injured-banda-news-knp589674586","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
Advocate dies in accident due to truck collision, son injured
- फोटो : BANDA
बांदा। चचेरे भाई के अंतिम संस्कार से लौटते समय हाईवे पर बाइक डंपर से टकरा गई। बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई और बाइक चालक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता साहब सिंह (60) पुत्र रंजीत सिंह अपने बेटे राघवेंद्र (19) के साथ चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने मंगलवार की सुबह फतेहपुर गए थे। देर शाम बाइक पर वापस आते समय बांदा-टांडा नेशनल हाइवे पर तिंदवारी थानांतर्गत मूंगुस गांव के नजदीक सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। साहब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दूर-दूर जा गिरे। बाइक भी चकनाचूर हो गई। घटना स्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है।
भाग रहे ट्रक ने कुछ ही दूरी पर साइकिल को भी टक्कर मार दी। उस पर सवार मानिकपुर निवासी मुन्ना (38) व मूंगुस गांव निवासी प्रमोद (19) पुत्र नत्थू घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं के घायलों को 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मुन्ना को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, चालक ट्रक समेत भाग निकला। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।